गुरु के संस्कार, बेटे की उड़ान: शुभम जोशी बने थल सेना में लेफ्टिनेंट
रिपोर्ट – भगवत नेगी , मेरा हक न्यूज
सरस्वती शिशु मंदिर गरुड़ के वरिष्ठ आचार्य मोहन चंद्र जोशी के सुपुत्र शुभम जोशी के भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। इस अवसर पर राज्य दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण तथा ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा ने आचार्य मोहन चंद्र जोशी को उनके पुत्र के सेना में चयनित होने पर हार्दिक बधाई दी।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शुभम जोशी की यह सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने शुभम की उपलब्धि को क्षेत्र के अन्य बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि ऐसे उदाहरणों से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की दिशा और हौसला मिलता है। सभी ने शुभम जोशी के उज्ज्वल भविष्य और देश सेवा में सफल योगदान की कामना की।





Users Today : 1364
Users Yesterday : 424
Users Last 7 days : 2828