Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » अमर उजाला लिटिल मास्टर प्रतियोगिता का जिला स्तरीय चरण संपन्न, विद्यार्थियों ने दिखाई समाचार वाचन में प्रतिभा

अमर उजाला लिटिल मास्टर प्रतियोगिता का जिला स्तरीय चरण संपन्न, विद्यार्थियों ने दिखाई समाचार वाचन में प्रतिभा

Spread the love

अमर उजाला लिटिल मास्टर प्रतियोगिता का जिला स्तरीय चरण संपन्न, विद्यार्थियों ने दिखाई समाचार वाचन में प्रतिभा

रिपोर्ट भगवत नेगी, मेरा हक न्यूज गरुड़ बागेश्वर

कोरोना काल के बाद कमजोर हुई रीडिंग हैबिट्स को दोबारा मजबूत करने के उद्देश्य से समाचार पत्र अमर उजाला द्वारा आयोजित लिटिल मास्टर प्रतियोगिता के तहत स्कूल स्तर पर पिछले छह माह से चल रही समाचार वाचन प्रतियोगिता का जिला स्तरीय चरण आज मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार, बागेश्वर में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में बागेश्वर सह जनपद से चयनित कुल 31 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया और अपने समाचार वाचन कौशल का प्रभावी प्रदर्शन किया। अमर उजाला के संपादक ने कार्यक्रम दौरान बताया कि यह प्रतियोगिता कुमाऊं मंडल के सभी जनपदों में आयोजित की जा रही है।

 

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में न्यूज़ रीडिंग श्रेणी में रुद्राक्ष बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान जया नगरकोटी और तृतीय स्थान नेहा पाण्डेय को मिला। प्रतियोगिता के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, प्रतिभागियों को मंडल स्तर पर प्रतिभा करने का मौका मिलेगा ,

इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और आगे पढ़ने की प्रेरणा देखने को मिली।

 

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में वरिष्ठ पत्रकार हरीश जोशी, पूर्व प्रधानाचार्य सीपी मिश्रा और डाइट के प्रवक्ता डॉ के एस रावत उपस्थित रहे।

इसके अलावा अमर उजाला से भुवन भास्कर, डॉ. के. एस. रावत,  मिलन बिष्ट, कवि कांडपाल और शंकर पांडे भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में पढ़ने की रुचि, सही उच्चारण और आत्म-अभिव्यक्ति के विकास में अहम भूमिका निभाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 8 9 5 1
Users Today : 115
Users Yesterday : 71
Users Last 7 days : 293

Rashifal