एसबीआई गरुड़ की व्यापारियों के साथ बैठक, करेंट अकाउंट पर फ्री क्यूआर कोड व साउंड बॉक्स की जानकारी
रिपोर्ट भगवत नेगी, मेरा हक न्यूज
भारतीय स्टेट बैंक गरुड़ शाखा द्वारा स्थानीय व्यापारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्रांच मैनेजर योगेंद्र पपोला ने व्यापारियों को अधिक से अधिक करेंट अकाउंट खोलने के लिए प्रेरित किया और इससे जुड़ी सुविधाओं की जानकारी दी।

ब्रांच मैनेजर ने बताया कि एसबीआई में करेंट अकाउंट खोलने पर व्यापारियों को क्यूआर कोड के साथ साउंड बॉक्स की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इससे डिजिटल भुगतान की जानकारी तुरंत मिलती है और लेन-देन में पारदर्शिता व सुविधा बढ़ती है। इसके साथ ही यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी अन्य आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जो व्यापार को सुचारु रूप से चलाने में सहायक हैं।
बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष महेश ठाकुर, वरिष्ठ व्यापारी कैलाश चंद्र जोशी, करण नेगी, दीवान नेगी, भगवत नेगी सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारियों ने बैंक की इस पहल की सराहना की और इन सुविधाओं का लाभ उठाने की बात कही।





Users Today : 121
Users Yesterday : 71
Users Last 7 days : 299