होटल एसोसिएशन ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट भगवत नेगी, मेरा हक न्यूज
गरुड़। होटल एसोसिएशन कौसानी के अध्यक्ष बबलू नेगी ने उपजिलाधिकारी वैभव कांडपाल को विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि क्रिसमस डे और 31 दिसंबर के आयोजनों को लेकर होटल व्यवसायी उत्साहित हैं, लेकिन पर्यटकों की सुविधा के लिए कई जरूरी व्यवस्थाएं अभी अधूरी हैं। नेगी ने कहा कि कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं है, सोलर लाइटें खराब पड़ी हैं और सड़क किनारे झाड़ियां उगी हुई हैं। उन्होंने प्रशासन से इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
Post Views: 346





Users Today : 3
Users Yesterday : 25
Users Last 7 days : 363