Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया को अंतिम विदाई, जनपद में शोक

शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया को अंतिम विदाई, जनपद में शोक

Spread the love

शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया को अंतिम विदाई, जनपद में शोक

रिपोर्ट भगवत नेगी मेरा हक न्यूज

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान वीरगति को प्राप्त बागेश्वर जनपद के बीथी निवासी हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया को मंगलवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सैन्य हेलीकॉप्टर से पार्थिव शरीर कपकोट लाया गया, जहां पीजी कॉलेज ग्राउंड में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई।

 

इस दौरान जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे, पैरा लेफ्टिनेंट कर्नल हरी लुइस, विधायक सुरेश गड़िया, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह विष्ट, उपजिलाधिकारी अनिल चनयाल, सैनिक कल्याण अधिकारी विजय मनराल सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, सेना के अधिकारी, परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

अंतिम संस्कार सरयू–खीरगंगा संगम पर किया गया, जहां सेना की टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पूरे क्षेत्र ने गर्व और नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम सलामी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 3 5 2 0
Users Today : 3
Users Yesterday : 10
Users Last 7 days : 242

Rashifal