Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » कौसानी में 15 दिवसीय एस्ट्रो टूर गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

कौसानी में 15 दिवसीय एस्ट्रो टूर गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Spread the love

 

कौसानी में 15 दिवसीय एस्ट्रो टूर गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

रिपोर्ट भगवत नेगी मेरा हक न्यूज

कौसानी में एस्ट्रो टूरिज़्म को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 15 दिवसीय एस्ट्रो टूर गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय विधायक श्रीमती पार्वती दास जी ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर कौसानी होटल्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र मेहरा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में एसोसिएशन के सचिव श्री हरेंद्र चिलवाल, श्री राजेश खड़खवाल तथा मुख्य प्रशिक्षक श्री हेम शर्मा भी मौजूद रहे। इस 15 दिवसीय प्रशिक्षण में लगभग 40 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जिनमें कौसानी एवं आसपास के क्षेत्रों के युवा शामिल हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 9 फरवरी तक चलेगा।

 

इस अवसर पर श्री गजेन्द्र मेहरा ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कौसानी में एस्ट्रो टूरिज़्म को नई पहचान मिलेगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने बताया कि कौसानी की स्वच्छ आकाशीय परिस्थितियाँ एस्ट्रो टूरिज़्म के लिए अत्यंत उपयुक्त हैं और यह पहल क्षेत्र के पर्यटन विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

 

कार्यक्रम को पर्यटन विभाग की अपर निदेशक श्रीमती पूनम चंद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देखा तथा प्रशिक्षणार्थियों से संवाद भी किया। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एस्ट्रो टूरिज़्म उत्तराखंड में पर्यटन के नए आयाम खोल सकता है और युवाओं के लिए स्वरोज़गार के बेहतर अवसर प्रदान करेगा।

 

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्टार स्केप्स संस्था द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से प्रतिभागियों को खगोल पर्यटन से संबंधित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है। आयोजकों का विश्वास है कि यह कार्यक्रम कौसानी को एस्ट्रो टूरिज़्म के मानचित्र पर एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 1 0 0 6
Users Today : 830
Users Yesterday : 1371
Users Last 7 days : 3627

Rashifal