बच्चों की आवाज़ बनी सुरक्षा की पहचान, सड़क पर उतरा जीवन बचाने का संदेश
रिपोर्ट भगवत नेगी , मेरा हक न्यूज
सड़क सुरक्षा को लेकर चल रहे विशेष अभियान के तहत आज बागेश्वर एआरटीओ अमित कुमार की मौजूदगी में सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल गरुड़ के बच्चों के साथ एक प्रभावशाली सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान गरुड़ पंजास तिराहे से टीट बाजार तक निकाली गई जागरूकता रैली के रूप में आयोजित हुआ, जिसमें सैकड़ों बच्चों ने नारे लगाकर आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति सजग किया।

रैली के दौरान टैक्सी स्टैंड पर एआरटीओ अमित कुमार और आरटीओ कार्यालय की टीम, जिसमें तनुज नेगी भी शामिल रहे, ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। इस दौरान स्पष्ट संदेश दिया गया कि यह अभियान अठारह जनवरी से 14 फरवरी तक है उसमें किसी पर चालान करने के लिए नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाने के उद्देश्य से है। वाहन चालकों से सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने और नियमों का पालन करने की अपील की गई।
इसके बाद सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल आयारतोली में बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियम, नियम तोड़ने पर होने वाले दंड और नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने के महत्व को सरल भाषा में समझाया गया।

बच्चों से यह भी आश्वासन लिया गया कि वे स्वयं नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
कार्यक्रम के अंतर्गत सड़क सुरक्षा विषय पर ड्राइंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से सुरक्षा का संदेश दिया। बच्चों की ड्राइंग देखकर एआरटीओ अमित कुमार ने सभी की सराहना की। स्कूल प्रबंधक जावेद सिद्दीकी ने बच्चों से सीखी गई बातों को जीवन में अपनाने की अपील की, जबकि मैनेजर मुर्शीद सिद्दीकी ने प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। यह अभियान न केवल जागरूकता का माध्यम बना, बल्कि बच्चों के जरिए समाज तक एक मजबूत संदेश भी पहुंचा।





Users Today : 13
Users Yesterday : 1371
Users Last 7 days : 2848