आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं
मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। बागेश्वर जिले के गरुड़ ब्लॉक के पचना ग्राम में “आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई कैंप आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नोडल अधिकारी डॉ. हेमलता गोस्वामी ने की।
इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल सप्लाई और अन्य विकास कार्यों से जुड़ी समस्याओं को उठाया। पूर्व प्रधान प्रकाश कोहली ने सड़क और पानी की सप्लाई से संबंधित फाइलों पर कार्रवाई की मांग रखी। वन विभाग से वन दारोगा अनुराधा जोशी भी मौजूद रहीं, जहां हरे पेड़ों से जुड़ी समस्या पर जानकारी दी गई कि सूखे पेड़ों का उपयोग नियमानुसार किया जा सकता है।
कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह मेहरा ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना की जानकारी दी। वहीं शिक्षा विभाग से दया कपकोटी बीआरपी ने बताया कि आरटीई के तहत 25 प्रतिशत सीटों पर बच्चों को निजी विद्यालयों में भी पढ़ाया जा सकता है।
बीएलओ बसंती आर्या ने मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी देते हुए महिलाओं से कहा कि यदि वे अपने मायके से वोटर आईडी मंगवा सकती हैं तो नाम दर्ज कराने में सुविधा होगी। जनसुनवाई में कुल 12 समस्याएं सामने आईं, जिन पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। नोडल अधिकारी डॉ. हेमलता गोस्वामी ने कहा कि सभी समस्याओं को विभागों तक पहुंचाकर समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
#Bageshwar #Garur #JanSunwai #SarkarAapkeDwar #UttarakhandNews #VillageDevelopment





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 328