Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » गर्मी और जिम्मेदारियों के बीच शिक्षकों की बड़ी मांग, प्रशासन ने दिया त्वरित कार्रवाई का भरोसा

गर्मी और जिम्मेदारियों के बीच शिक्षकों की बड़ी मांग, प्रशासन ने दिया त्वरित कार्रवाई का भरोसा

Spread the love

गर्मी और जिम्मेदारियों के बीच शिक्षकों की बड़ी मांग, प्रशासन ने दिया त्वरित कार्रवाई का भरोसा

रिपोर्ट भगवत नेगी मेरा हक न्यूज

मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है आज दिनांक 29 अप्रैल 2026 को जिला प्राथमिक शिक्षक संगठन जनपद बागेश्वर द्वारा जिलाधिकारी महोदय से मुलाकात की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और समाधान को लेकर सकारात्मक आश्वासन प्राप्त हुआ।

 

बैठक के दौरान संगठन द्वारा सबसे पहले विद्यालय समय सारणी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। संगठन ने अवगत कराया कि जनपद की विषम भौगोलिक परिस्थितियों और बढ़ती गर्मी को देखते हुए वर्तमान समय सारणी में बदलाव अत्यंत आवश्यक है। इस पर जिलाधिकारी महोदय ने संगठन को भरोसा दिलाया कि समय सारणी में अभिलंब परिवर्तन किया जाएगा, जिससे शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों को राहत मिल सके।

 

इसके अलावा संगठन ने शिक्षकों पर बढ़ रहे अतिरिक्त कार्यभार को लेकर भी अपनी चिंता व्यक्त की। बताया गया कि शिक्षकों को स्कूल के नियमित कार्यों के साथ-साथ जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी करने पड़ रहे हैं, जिसमें अवकाश के बाद घर-घर जाकर सर्वेक्षण करना पड़ता है। इस प्रक्रिया में शिक्षकों को कई व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर जिलाधिकारी महोदय ने संगठन को विश्वास दिलाया कि इस विषय में अभिलंब सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी, ताकि शिक्षकों को सुविधा मिल सके।

तीसरे महत्वपूर्ण बिंदु के रूप में संगठन ने देवीय आपदा मद से जुड़े भुगतान का मुद्दा उठाया। संगठन ने जानकारी दी कि थर्ड पार्टी सत्यापन के बाद भी संबंधित भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। इस पर जिलाधिकारी महोदय ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया कि संबंधित भुगतान शीघ्र किया जाएगा।

 

इस महत्वपूर्ण वार्ता में जिलाध्यक्ष दीपक सिंह रावत, जिला मंत्री नवीन चंद मिश्रा और ब्लॉक गरुड़ महामंत्री भूपाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 9 9 3 9
Users Today : 0
Users Yesterday : 250
Users Last 7 days : 750

Rashifal