Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » पुराने पुलों की हेल्थ मॉनिटरिंग के चलते बदला ट्रैफिक सिस्टम, अब इन रास्तों से गुजरेंगे स्कूल बस

पुराने पुलों की हेल्थ मॉनिटरिंग के चलते बदला ट्रैफिक सिस्टम, अब इन रास्तों से गुजरेंगे स्कूल बस

Spread the love

पुराने पुलों की हेल्थ मॉनिटरिंग के चलते बदला ट्रैफिक सिस्टम, अब इन रास्तों से गुजरेंगे स्कूल बस और भारी वाहन

रिपोर्ट भगवत नेगी

मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। बागेश्वर जनपद में पुराने सरयू पुल और पुराने गोमती पुल की हेल्थ मॉनिटरिंग के चलते प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। यह व्यवस्था 15 मई 2026 से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल बसों और भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं ताकि यातायात सुचारु बना रहे और किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 

जारी किए गए ट्रैफिक रूट प्लान के अनुसार पुराना सरयू पुल और पुराना गोमती पुल भारी वाहनों के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन पुलों से किसी भी प्रकार के भारी वाहन को गुजरने की अनुमति नहीं होगी।

 

काण्डा रोड से ताकुला रोड जाने वाली स्कूल बसें और भारी वाहन अब चंडिका मंदिर रोड से होते हुए समण मंदिर और फिर ताकुला रोड की ओर जाएंगे। वहीं कपकोट रोड से आने वाले सभी स्कूल बस और भारी वाहन मण्डलसेरा बाईपास, चंडिका मंदिर रोड और समण मंदिर ताकुला रोड के रास्ते भेजे जाएंगे।

 

इसके अलावा कपकोट रोड और बाजार क्षेत्र से रात्रि के दौरान ताकुला रोड जाने वाले भारी वाहनों के लिए भी नया मार्ग तय किया गया है। ऐसे वाहन स्टेशन रोड, द्यांगड, नदी गांव, विक्टर मोहन जोशी राजकीय इंटर कॉलेज तुनेरा रोड होते हुए ताकुला रोड की ओर जाएंगे।

 

काण्डा रोड से आने वाली सभी स्कूल बसों और रात के समय बाजार क्षेत्र में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को भागिरथी और मण्डलसेरा बाईपास से होकर बाजार स्टेशन रोड, द्यांगड, नदी गांव रोड, विक्टर मोहन जोशी राजकीय इंटर कॉलेज तुनेरा रोड होते हुए ताकुला रोड की तरफ भेजा जाएगा।

 

गरुड़ रोड से आने वाले सभी स्कूल बस और रात्रि के दौरान बाजार क्षेत्र में आने वाले भारी वाहन, जिन्हें ताकुला रोड जाना है, उन्हें भी द्यांगड, नदी गांव रोड और विक्टर मोहन जोशी राजकीय इंटर कॉलेज तुनेरा रोड से होकर ही आगे बढ़ना होगा।

 

वहीं ताकुला रोड से आने वाली स्कूल बसों और रात में बाजार क्षेत्र में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों के लिए पूर्व की व्यवस्था जारी रहेगी और वे पहले की तरह आवागमन कर सकेंगे।

 

पुलिस प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि बाजार क्षेत्र में नो-एंट्री व्यवस्था पहले की तरह लागू रहेगी और सभी वाहन चालकों से निर्धारित रूट प्लान का पालन करने की अपील की गई है ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 4 0 9 6 8
Users Today : 120
Users Yesterday : 306
Users Last 7 days : 485

Rashifal