84 वर्षीय महिला रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने जारी की तलाश सूचना
मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। जनपद बागेश्वर के थाना काण्डा क्षेत्र से 84 वर्षीय रेवती देवी बीते 20 अप्रैल 2026 से लापता बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार वह ग्राम गोरखरी, मझेड़ा क्षेत्र की निवासी हैं और काफी समय से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।
पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार उनकी लंबाई लगभग 5 फीट है तथा रंग गेहुआं बताया गया है। लापता होने के समय उन्होंने लाल ब्लाउज और नीली साड़ी पहन रखी थी। गले में माला और पैरों में हवाई चप्पल होने की भी जानकारी दी गई है।
थाना काण्डा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को रेवती देवी के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। संपर्क के लिए थाना काण्डा का मोबाइल नंबर 9412097819 जारी किया गया है।





Users Today : 17
Users Yesterday : 1371
Users Last 7 days : 2852