गरुड़ में ईंधन को लेकर राहत भरी खबर, चारों पेट्रोल पंपों पर भरपूर मात्रा में उपलब्ध है पेट्रोल और डीजल
रिपोर्ट भगवत नेगी मेरा हक न्यूज,
बागेश्वर जिले के गरुड़ क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की किसी प्रकार की कमी नहीं है और सभी प्रमुख पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। लगातार बढ़ती आवाजाही और वाहनों की संख्या के बीच लोगों के मन में ईंधन उपलब्धता को लेकर जो आशंकाएं बन रही थीं, अब उन पर पूरी तरह विराम लग गया है। गरुड़ के चारों प्रमुख पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल, डीजल और पावर फ्यूल उपलब्ध है, जिससे आम जनता, टैक्सी चालकों, व्यापारियों और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले वाहन चालकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
जानकारी के अनुसार भ्रमरी फ्यूल स्टेशन पर डीजल लगभग 4101 लीटर, पेट्रोल लगभग 3930 लीटर और पावर फ्यूल लगभग 2490 लीटर उपलब्ध है। वहीं
बागनाथ नायरा पेट्रोल पंप, गरुड़ में सबसे अधिक मात्रा में ईंधन मौजूद है। यहां पेट्रोल लगभग 13500 लीटर और डीजल लगभग 15963 लीटर उपलब्ध बताया गया है।
इसके अलावा चंद्र दत्त एनर्जी, गरुड़ में पेट्रोल लगभग 4500 लीटर और डीजल लगभग 3850 लीटर उपलब्ध है।
वहीं बजरंग ऑयल पर भी पेट्रोल लगभग 7500 लीटर, डीजल लगभग 14000 लीटर और पावर फ्यूल लगभग 2500 लीटर उपलब्ध है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक होने से लोगों को राहत मिली है। खासतौर पर पहाड़ी क्षेत्रों में ईंधन की उपलब्धता हमेशा महत्वपूर्ण विषय रहती है, क्योंकि छोटी सी कमी का असर परिवहन और दैनिक जीवन पर तुरंत देखने को मिलता है। लेकिन वर्तमान स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है और किसी भी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है।
पेट्रोल पंप संचालकों ने भी स्पष्ट किया है कि सभी पंपों पर नियमित आपूर्ति जारी है और आगे भी ईंधन की उपलब्धता बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और सामान्य रूप से ही ईंधन खरीदें। गरुड़ क्षेत्र में फिलहाल पेट्रोल और डीजल की स्थिति पूरी तरह संतुलित और सामान्य बनी हुई है,





Users Today : 17
Users Yesterday : 67
Users Last 7 days : 684