Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » गरुड़ पहुंचे लेफ्टिनेंट लोकेश खोलिया का भव्य स्वागत, युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

गरुड़ पहुंचे लेफ्टिनेंट लोकेश खोलिया का भव्य स्वागत, युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

Spread the love

गरुड़ पहुंचे लेफ्टिनेंट लोकेश खोलिया का भव्य स्वागत, युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

गरुड़ विकासखंड के सिल्ली गांव में भारतीय सेना के नव नियुक्त लेफ्टिनेंट लोकेश खोलिया के पहली बार घर पहुंचने पर ग्रामीणों और परिजनों ने उनका भव्य स्वागत किया। हाल ही में भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना में अधिकारी बने लोकेश के गांव आगमन पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा।

रविवार को आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर लेफ्टिनेंट लोकेश को शुभकामनाएं दीं और उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

लोकेश के पिता एवं सेवानिवृत्त कैप्टन सुरेश खोलिया ने बताया कि बचपन से ही उनका झुकाव सेना की ओर था। उनके दादा स्वर्गीय हरिदत्त खोलिया भी उन्हें सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रेरित करते थे, जिसका सपना आज साकार हुआ है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहुमी, कैलाश खोलिया, डीके नेगी, पंकज खोलिया, रमेश खोलिया, अनुज खोलिया, गुड्डू खोलिया, विनोद खोलिया, मयंक खोलिया सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।

#LieutenantLokeshKholiya #IndianArmy #Garur #SilliVillage #Bageshwar #UttarakhandNews #IMADehradun #ArmyOfficer #YouthInspiration #MeraHakNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 0 1 7 2
Users Today : 1367
Users Yesterday : 424
Users Last 7 days : 2831

Rashifal