Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » बागेश्वर में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी से बहुत भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते डीएम का आदेश जारी

बागेश्वर में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी से बहुत भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते डीएम का आदेश जारी

Spread the love

10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी से बहुत भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते डीएम का आदेश जारी

रिपोर्ट भगवत नेगी, मेरा हक न्यूज

बागेश्वर। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 9 जुलाई 2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को जनपद बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इसको देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बागेश्वर अपूर्वा पांडे ने जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

 

जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालय इस दिन पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन भी नहीं किया जाएगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी बागेश्वर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन होने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि मौसम की चेतावनी को गंभीरता से लें, अनावश्यक यात्रा से बचें तथा नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सभी से सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है।

 

English Tags: Bageshwar News, School Holiday, Rain Alert, Orange Alert, Uttarakhand Weather, IMD Alert, Bageshwar DM, School Closed, Anganwadi Holiday, Heavy Rain, Uttarakhand News, Mera Hak News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 4 4 4 4 0
Users Today : 3
Users Yesterday : 352
Users Last 7 days : 623

Rashifal