Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » बागेश्वर के सागर थायत का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

बागेश्वर के सागर थायत का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

Spread the love

बागेश्वर के सागर थायत का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

रिपोर्ट भगवत नेगी, मेरा हक न्यूज

बागेश्वर जिले के गरुड़ विकासखंड के ग्राम पुरड़ा, पोस्ट गगरीगोल निवासी एवं लक्ष्मण सिंह थायत के पुत्र अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट सागर थायत का कॉमनवेल्थ गेम्स ग्लासगो 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वे पैरा एथलेटिक्स की पुरुष डिस्कस थ्रो F42-44/F61-64 स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया ने उन्हें डायरेक्ट क्वालिफिकेशन के आधार पर टीम में शामिल किए जाने की आधिकारिक सूचना जारी की है। प्रतियोगिता 23 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित होगी।

 

सागर थायत पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। उनके चयन से पूरे बागेश्वर जिले और उत्तराखंड में खुशी का माहौल है।

 

इस उपलब्धि पर दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, गरुड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र  बिष्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने सागर थायत को बधाई देते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन और देश के लिए पदक जीतने की शुभकामनाएं दी हैं। सागर की इस सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 0 1 6 9
Users Today : 1364
Users Yesterday : 424
Users Last 7 days : 2828

Rashifal