Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » गरुड़ में मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह ‘प्रतिभा संगम’ का आयोजन, 120 से अधिक छात्र हुए सम्मानित

गरुड़ में मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह ‘प्रतिभा संगम’ का आयोजन, 120 से अधिक छात्र हुए सम्मानित

Spread the love

गरुड़ में मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह ‘प्रतिभा संगम’ का आयोजन, 120 से अधिक छात्र हुए सम्मानित

रिपोर्ट भगवत नेगी, मेरा हक न्यूज

बागेश्वर जिले के गरुड़ विकासखंड में सोमवार 21 जुलाई 2026 को मंत्रम संस्था द्वारा मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह “प्रतिभा संगम” का आयोजन गरुड़ स्थित शगुन बैंकट हॉल में किया गया। कार्यक्रम में गरुड़ विकासखंड के 30 हाई स्कूल एवं इंटर कॉलेजों के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 120 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक पार्वती दास, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, उपजिलाधिकारी वैभव काण्डपाल, ब्लॉक प्रमुख किशन सिंह बोरा, खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश्वरी मेहता तथा मंत्रम संस्था के अध्यक्ष मधुसूदन जोशी उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर विधायक पार्वती दास ने कहा कि मंत्रम संस्था द्वारा गरुड़ विकासखंड के मेधावी छात्रों को सम्मानित करने की यह सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को इस प्रकार का प्रोत्साहन भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।

 

उपजिलाधिकारी वैभव काण्डपाल ने छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए आवश्यक मूल मंत्र बताए और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर उसी दिशा में निरंतर मेहनत करनी चाहिए।

 

ब्लॉक प्रमुख किशन सिंह बोरा ने मंत्रम संस्था के इस प्रथम “प्रतिभा संगम” कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाने का आग्रह किया। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश्वरी मेहता ने सभी सम्मानित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करें।

 

मंत्रम संस्था के अध्यक्ष मधुसूदन जोशी ने बताया कि संस्था समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण, जनजागरूकता, स्वास्थ्य शिविर और वृक्षारोपण जैसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करती रही है। उन्होंने “प्रतिभा संगम” कार्यक्रम को आगामी वर्षों में भी जारी रखने की घोषणा की।

 

कार्यक्रम का संचालन हेमलता त्रिपाठी जोशी एवं नवीन जोशी ने किया। इस अवसर पर जनार्दन लोहनी, घनश्याम जोशी, देवकीनंदन जोशी, गणेश दत्त जोशी, हरीश रावत, जे.सी. आर्या, मोनिका वर्मा, प्रदीप गुरानी, अंकित जोशी, नवीन खोलिया, राजेश खुलबे, ललिता प्रसाद, दिया जोशी, हिमांशु वर्मा, रमेश जोशी सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 4 5 8 3 5
Users Today : 5
Users Yesterday : 305
Users Last 7 days : 939

Rashifal