भारी बारिश के अलर्ट के चलते बागेश्वर में 27 जुलाई को सभी स्कूल बंद
रिपोर्ट भगवत नेगी मेरा हक न्यूज

बागेश्वर। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 27 जुलाई को जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनज़र जिलाधिकारी बागेश्वर ने सोमवार, 27 जुलाई 2026 को जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
#Bageshwar #SchoolHoliday #OrangeAlert #HeavyRain #WeatherAlert #Uttarakhand #IMD #DistrictMagistrate #RainAlert #MeraHakNews
Post Views: 217





Users Today : 9
Users Yesterday : 30
Users Last 7 days : 328