कल तहसील गरुड़ में होगा तहसील दिवस, अधिकारियों के सामने दर्ज होंगी जनसमस्याएं
गरुड़ तहसील क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। कल तहसील सभागार गरुड़ में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। जिन लोगों की कोई पुरानी समस्या अभी तक हल नहीं हुई है या कोई नई समस्या सामने आई है, वे तहसील दिवस में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
आपदा से संबंधित समस्या, प्रशासन, जल निगम, बिजली विभाग, वन विभाग या किसी भी अन्य सरकारी विभाग से जुड़ी शिकायत होने पर लोग सीधे संबंधित अधिकारियों के सामने अपनी बात रख सकते हैं। तहसील दिवस में SDM और तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। लोगों की शिकायतें मौके पर दर्ज की जाएंगी और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सभी क्षेत्रवासियों से अपील है कि अपनी समस्या और आवश्यक दस्तावेजों के साथ कल सुबह 10:30 बजे तहसील सभागार गरुड़ पहुंचें और तहसील दिवस का लाभ उठाएं।
#गरुड़ #तहसीलदिवस #जनसमस्या #जनसुनवाई #बागेश्वर #उत्तराखंड #प्रशासन #MeraHakNews





Users Today : 21
Users Yesterday : 41
Users Last 7 days : 356