शिव मंदिर थानेश्वर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर होंगे धार्मिक आयोजन
REPORT- VAISHNAVI
संगीतमय अखंड रामायण पाठ और विशाल भंडारे का होगा आयोजन
बागेश्वर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शिव मंदिर थानेश्वर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए संगीतमय अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। मंदिर कमेटी ने क्षेत्र की समस्त जनता से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है।
आयोजन के तहत आज शाम श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद रात्रि में भंडारे का आयोजन होगा, जबकि अगले दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
इस धार्मिक आयोजन में मुख्य यजमान मनीष जोशी एवं उनकी पत्नी मीना जोशी हैं। वहीं आयोजन को सफल बनाने में गोविंद कठायत, वीर बहादुर बुढ़ाथोकी, सतीश जोशी, जीवन जोशी, नंदन सिंह, चिंतामणि मिश्रा, चंदन सिंह, गणेश जोशी, अनिल नेगी एवं पंकज जोशी सहित मंदिर कमेटी के सदस्य एवं क्षेत्रवासी सहयोग कर रहे हैं।
आयोजन के दौरान आज विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर कमेटी ने सभी क्षेत्रवासियों से धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।





Users Today : 30
Users Yesterday : 120
Users Last 7 days : 3283