पुलिस लाइन मालता में हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व
REPROT- VAISHNAVI
एसपी बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा ने पुलिस लाइन मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर लिया श्रीकृष्ण का आशीर्वाद
बागेश्वर। पुलिस लाइन मालता में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा पुलिस लाइन स्थित मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों ने भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रम में सहभागिता की।
जन्माष्टमी कार्यक्रम में पुलिस परिवार के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया।

पूजा-अर्चना के पश्चात भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर सामूहिक आरती की गई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान पुलिस लाइन परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
इस अवसर पर एसपी बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा ने पुलिस परिवार सहित उपस्थित सभी लोगों को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से समाज में शांति, प्रेम एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर, पुलिस उपाधीक्षक कपकोट, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर सहित जनपद के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।





Users Today : 29
Users Yesterday : 120
Users Last 7 days : 3282