शामा पुलिस टीम की नशे के विरुद्ध कार्रवाई, भनार डाना में नष्ट की 03 नाली भांग
REPORT- VAISHNAVI
ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक
बागेश्वर। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के दिशा-निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के नेतृत्व में जनपद को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत चौकी शामा पुलिस टीम ने ग्राम भनार डाना में कार्रवाई करते हुए करीब 03 नाली भांग की खेती को उखाड़कर नष्ट किया।
चौकी प्रभारी शामा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम भनार डाना क्षेत्र में पहुंचकर अवैध रूप से उगाई गई भांग को पूरी तरह उखाड़कर नष्ट किया। कार्रवाई के बाद पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों एवं युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी अथवा अवैध खेती को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे नशे के विरुद्ध अभियान में पुलिस का सहयोग करें। नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी अथवा अवैध खेती से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल मानस पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 1933 अथवा नजदीकी पुलिस को सूचना दें।
बागेश्वर पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ सामूहिक प्रयास जरूरी है। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम एवं पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।





Users Today : 30
Users Yesterday : 120
Users Last 7 days : 3283