Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » फायर स्टेशन बागेश्वर ने सड़क पर गिरे विशाल पेड़ को हटाकर यातायात किया सुचारु

फायर स्टेशन बागेश्वर ने सड़क पर गिरे विशाल पेड़ को हटाकर यातायात किया सुचारु

Spread the love

फायर स्टेशन बागेश्वर ने सड़क पर गिरे विशाल पेड़ को हटाकर यातायात किया सुचारु

REPORT- VAISHNAVI

महरबूंगा बाईपास रोड पर पेड़ गिरने से बाधित हुआ था यातायात

बागेश्वर, 05 सितंबर। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने के निर्देशों के अनुपालन में फायर स्टेशन बागेश्वर की टीम लगातार राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है।

इसी क्रम में 05 सितंबर 2026 को फायर स्टेशन बागेश्वर को सूचना प्राप्त हुई कि महरबूंगा बाईपास रोड पर एक विशाल पेड़ गिरने से सड़क मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन बागेश्वर की रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और वुडन कटर की सहायता से विशाल पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा। इसके बाद पेड़ के कटे हुए हिस्सों को जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क के किनारे किया गया।

फायर स्टेशन की त्वरित कार्रवाई से सड़क मार्ग से पेड़ हटाया गया और अवरुद्ध यातायात को पुनः सुचारु कर दिया गया। इस दौरान फायर एवं रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए बारिश के बीच राहत एवं बचाव कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 1 6 6 4
Users Today : 30
Users Yesterday : 120
Users Last 7 days : 3283

Rashifal