बागेश्वर पुलिस ने बीट भ्रमण कर जाना बुजुर्गों का हाल, साइबर ठगी से बचने के लिए किया जागरूक
REPORT- VAISHNAVI
वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा, 24 घंटे सहायता के लिए तत्पर रहने का दिया आश्वासन
बागेश्वर। पुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के नेतृत्व में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस द्वारा बीट क्षेत्रों में भ्रमण कर वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की गई और उनका कुशलक्षेम जाना गया।
पुलिस टीम ने बीट भ्रमण के दौरान बुजुर्गों से उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजमर्रा की आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें आश्वस्त किया गया कि किसी भी आपात स्थिति अथवा समस्या के समय वे तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सहायता एवं सुरक्षा के लिए बागेश्वर पुलिस 24 घंटे तत्पर है।
साइबर ठगी को लेकर किया जागरूक
वर्तमान समय में बढ़ते डिजिटल अपराधों को देखते हुए पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों के बारे में भी जागरूक किया। पुलिस ने उन्हें अनजान फोन कॉल, संदिग्ध संदेश, फर्जी लिंक एवं लॉटरी जैसे प्रलोभनों से सावधान रहने की सलाह दी।
पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों को विशेष रूप से अपनी गोपनीय वित्तीय जानकारी, बैंक संबंधी विवरण, OTP, पासवर्ड एवं अन्य संवेदनशील जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने के लिए जागरूक किया।
बागेश्वर पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा साइबर ठगी की स्थिति में घबराएं नहीं और तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए क्षेत्र में लगातार बीट भ्रमण एवं जागरूकता अभियान जारी रखा जाएगा।





Users Today : 91
Users Yesterday : 85
Users Last 7 days : 1680