ऑपरेशन प्रहार: नशे के कारोबार पर बागेश्वर पुलिस का प्रहार, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
REPORT- VAISHNAVI
झिरौली पुलिस ने स्कूटी से अवैध रूप से शराब परिवहन करते आरोपी को पकड़ा, वाहन सीज
बागेश्वर। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बागेश्वर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद के सभी थाना प्रभारियों को नशे के कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं महत्वपूर्ण बरामदगी के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में 07 सितंबर 2026 को झिरौली पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त नंदन सिंह पुत्र दान सिंह, निवासी ग्राम असौं, थाना झिरौली, जनपद बागेश्वर, वाहन संख्या UK02B-2907 (स्कूटी) से अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहा था।
पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से 12 बोतल अंग्रेजी शराब एवं 02 बोतल देशी माल्टा शराब बरामद की। मामले में थाना झिरौली में FIR संख्या 15/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को सीज कर दिया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज के संबंध में भी जांच की जा रही है, ताकि अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके।
अभियुक्त का विवरण
नंदन सिंह पुत्र दान सिंह
निवासी ग्राम असौं, थाना झिरौली, जनपद बागेश्वर
उम्र: 38 वर्ष
पुलिस टीम
- अ0उ0नि0 कमला बिष्ट — थाना झिरौली
- हे0 कानि0 नन्दन सिंह भाकुनी — थाना झिरौली
- हे0 कानि0 प्रकाश जोशी — थाना झिरौली
बागेश्वर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।





Users Today : 126
Users Yesterday : 85
Users Last 7 days : 1715