अत्यधिक वर्षा से गिरे मकान और गौशाला के मलबे में दबे मवेशियों को फायर यूनिट गरुड़ ने किया सकुशल रेस्क्यू
REPORT- VAISHNAVI
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर स्टेशन गरुड़ की टीम, आवश्यक उपकरणों के साथ चलाया रेस्क्यू अभियान
गरुड़। जनपद में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा के बीच बागेश्वर पुलिस एवं अग्निशमन विभाग द्वारा राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी हैं। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देश पर अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है।
इसी क्रम में 07 सितंबर 2026 को फायर स्टेशन गरुड़ को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रतमटिया निवासी बिशन सिंह कोरंगा का मकान एवं गौशाला अत्यधिक बारिश के कारण क्षतिग्रस्त होकर गिर गई है। हादसे के दौरान कुछ मवेशी मलबे में दब गए थे।
सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में फायर स्टेशन गरुड़ की रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
फायर यूनिट की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे मवेशियों एवं अन्य सामान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू टीम की तत्परता से मवेशियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा बारिश के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए लगातार सतर्कता बरती जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।





Users Today : 112
Users Yesterday : 85
Users Last 7 days : 1701