Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जनपद में हुए विभिन्न कार्यक्रम

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जनपद में हुए विभिन्न कार्यक्रम

Spread the love

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जनपद में हुए विभिन्न कार्यक्रम

REPORT- VAISHNAVI

बागेश्वर। भारत रत्न एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती जनपद में हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उनके स्वतंत्रता आंदोलन, सामाजिक सुधार, प्रशासनिक दक्षता एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया गया।

जयंती के अवसर पर पीडब्ल्यूडी तिराहे स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपस्थित लोगों ने पंडित पंत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

 

इसके पश्चात चौक बाजार में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। इसके बाद जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, सभासदों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने चौक बाजार स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत का जीवन देशभक्ति, जनसेवा, त्याग, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण की भावना से प्रेरित था। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पंडित पंत ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया और स्वतंत्रता के बाद भी देश एवं समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य किया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जीवन एवं उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, एसडीएम प्रियंका रानी, ईओ विनोद जीना सहित तमाम जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 2 1 3 9
Users Today : 72
Users Yesterday : 74
Users Last 7 days : 741

Rashifal