Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » रिजर्व पुलिस लाइन मालता में आयोजित हुई साप्ताहिक पुलिस परेड

रिजर्व पुलिस लाइन मालता में आयोजित हुई साप्ताहिक पुलिस परेड

Spread the love

रिजर्व पुलिस लाइन मालता में आयोजित हुई साप्ताहिक पुलिस परेड

Report- Vaishnavi

एसपी जितेन्द्र मेहरा ने किया परेड का निरीक्षण, नए आपराधिक कानूनों एवं NDPS एक्ट पर हुई गोष्ठी

बागेश्वर। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा पुलिस बल की शारीरिक दक्षता, मानसिक सजगता और अनुशासन को बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन मालता में साप्ताहिक पुलिस परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) ने परेड का मान-प्रणाम ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया तथा पुलिस जवानों का उत्साहवर्धन किया।

परेड के दौरान पुलिस जवानों द्वारा दौड़, शारीरिक व्यायाम एवं टोलीवार ड्रिल का अभ्यास किया गया। जवानों ने अनुशासन और बेहतर तालमेल के साथ परेड में प्रतिभाग किया। इसके साथ ही पुलिस कर्मियों की कार्यकुशलता एवं आपात परिस्थितियों में तत्परता बनाए रखने के उद्देश्य से शस्त्र संचालन, हैंडलिंग एवं सुरक्षा मानकों पर आधारित आर्म्स-ड्रिल का भी अभ्यास कराया गया।

साप्ताहिक परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र मेहरा ने पुलिस लाइन परिसर में चल रहे नवनिर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अजय शाह, प्रतिसार निरीक्षक श्री नरेन्द्र आर्य सहित विभिन्न थानों एवं शाखाओं के प्रभारी तथा पुलिस लाइन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नए आपराधिक कानूनों एवं NDPS एक्ट पर हुई गोष्ठी

परेड की समाप्ति के बाद पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित सभागार में ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी द्वारा नए आपराधिक कानूनों, विशेष रूप से NDPS अधिनियम के प्रावधानों, विवेचना की बारीकियों एवं प्रभावी अभियोजन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अजय शाह, समस्त थाना एवं शाखा प्रभारी तथा जनपद के सभी विवेचकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, NDPS मामलों में विवेचना की प्रक्रिया तथा अभियोजन को प्रभावी बनाने से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 2 1 3 6
Users Today : 69
Users Yesterday : 74
Users Last 7 days : 738

Rashifal