ऑपरेशन प्रहार के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई जारी
REPORT- VAISHNAVI
बागेश्वर। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले एवं सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
अभियान के क्रम में दिनांक 09 सितंबर 2026 को बागेश्वर पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 33 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने वाहन संख्या UK02 TA 2636 को चालक ललित सिंह पुत्र विजय सिंह, निवासी धारी, बागेश्वर द्वारा शराब के नशे में चलाते हुए पकड़ा। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया।
चेकिंग अभियान के दौरान कुल 02 वाहनों को सीज किया गया, जबकि 08 वाहनों के कोर्ट चालान किए गए। पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते हुए सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 06 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

बागेश्वर पुलिस की आम जनता से अपील
बागेश्वर पुलिस ने आमजन से सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने अथवा कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेने जैसी गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहें।
पुलिस ने आमजन से यह भी अपील की कि यदि कहीं कोई व्यक्ति हुड़दंग या अशांति फैलाता है तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।





Users Today : 64
Users Yesterday : 74
Users Last 7 days : 733