Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » सरयू नदी में बहे व्यक्ति की तलाश में लगातार सर्च अभियान जारी

सरयू नदी में बहे व्यक्ति की तलाश में लगातार सर्च अभियान जारी

Spread the love

सरयू नदी में बहे व्यक्ति की तलाश में लगातार सर्च अभियान जारी

REPORT- VAISHNAVI

बागेश्वर। सरयू नदी में बहे व्यक्ति की सकुशल बरामदगी के लिए बागेश्वर पुलिस, फायर सर्विस एवं एसडीआरएफ की संयुक्त टीम द्वारा लगातार सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। कई संभावित स्थानों पर व्यापक तलाश के बावजूद अभी तक व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

दिनांक 08 सितंबर 2026 को डीसीआर के माध्यम से फायर स्टेशन बागेश्वर को सूचना प्राप्त हुई थी कि विकास भवन रोड के समीप सरयू नदी में एक व्यक्ति बहता हुआ दिखाई दिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा (IPS) द्वारा तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर व्यक्ति की तलाश एवं सुरक्षित बरामदगी के लिए एसडीआरएफ, फायर सर्विस एवं जनपद पुलिस की संयुक्त रेस्क्यू टीम गठित की गई। टीम द्वारा लगातार नदी के किनारे एवं संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाकर व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

इसी क्रम में 10 सितंबर 2026 को स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस एवं एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने विकास भवन रोड, अग्निकुंड पुल, सामण पुल एवं बिलोना सहित सरयू नदी के किनारे स्थित विभिन्न संभावित स्थानों पर सघन सर्च अभियान चलाया। टीमों द्वारा संभावित स्थानों पर गहनता से तलाश की गई, लेकिन अभी तक उक्त व्यक्ति का कोई पता नहीं चल पाया है।

पुलिस एवं रेस्क्यू टीमों द्वारा व्यक्ति की तलाश के लिए सर्च अभियान लगातार जारी रखा गया है।

बागेश्वर पुलिस की आमजन से अपील

बागेश्वर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि उक्त व्यक्ति के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर के मोबाइल नंबर 9411112912 अथवा पुलिस जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 9411112983 पर सूचना दें, ताकि व्यक्ति की तलाश एवं बरामदगी में मदद मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 2 1 3 1
Users Today : 64
Users Yesterday : 74
Users Last 7 days : 733

Rashifal