Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » पुलिस उपाधीक्षक ने किया कोतवाली बैजनाथ का अर्धवार्षिक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

पुलिस उपाधीक्षक ने किया कोतवाली बैजनाथ का अर्धवार्षिक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Spread the love

पुलिस उपाधीक्षक ने किया कोतवाली बैजनाथ का अर्धवार्षिक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

REPORT- VAISHNAVI

बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद पुलिस की कार्यप्रणाली को पारदर्शी एवं चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अजय शाह द्वारा कोतवाली बैजनाथ का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने थाना कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं CCTNS पोर्टल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, ऑनलाइन डेटा फीडिंग में शुद्धता सुनिश्चित करने तथा पुलिस मुख्यालय एवं परिक्षेत्रीय कार्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों एवं अभियानों का शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए।

लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण पर जोर

निरीक्षण के दौरान लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए विवेचकों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से विवेचनाओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही माननीय न्यायालय से प्राप्त वारंट एवं समन की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने तथा प्रभावी गश्त के माध्यम से अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

पुलिस उपाधीक्षक द्वारा शस्त्रागार, मालखाना, हवालात एवं आपदा प्रबंधन उपकरणों का भी गहन निरीक्षण किया गया। पुलिस जवानों की शस्त्र संचालन दक्षता का परीक्षण करते हुए उपकरणों के नियमित रखरखाव के निर्देश दिए गए।

महिला एवं बच्चों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरतने के निर्देश

महिला हेल्प डेस्क के निरीक्षण के दौरान महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के मामलों में अत्यंत संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कर आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक मजबूत किया जाए।

इसके अलावा थाना परिसर की साफ-सफाई एवं अनुशासन का जायजा लिया गया। बीट सूचना प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने के लिए बीट आरक्षियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के अंत में पुलिस उपाधीक्षक ने थाना परिसर में अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर विभागीय कार्यों एवं लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 2 1 3 1
Users Today : 64
Users Yesterday : 74
Users Last 7 days : 733

Rashifal