Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » शराब के नशे में कार चलाने वाला चालक गिरफ्तार, कार सीज और DL निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू

शराब के नशे में कार चलाने वाला चालक गिरफ्तार, कार सीज और DL निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू

Spread the love

शराब के नशे में कार चलाने वाला चालक गिरफ्तार, कार सीज और DL निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बागेश्वर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में 14 सितंबर को जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 39 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। बैजनाथ पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार संख्या UK 02 TA 1707 को शराब के नशे में चलाते हुए लखनी निवासी नवीन चंद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया है। साथ ही चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

चेकिंग के दौरान एक वाहन सीज किया गया, जबकि दो वाहनों के कोर्ट चालान किए गए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने वाले पांच व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन को लेकर भी पुलिस का अभियान लगातार जारी है। ‘ऑपरेशन कालनेमी’ के तहत बाहरी क्षेत्रों से आकर पहचान छिपाकर या वेश बदलकर रह रहे संदिग्ध एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को चिन्हित करने के लिए लगातार चेकिंग और सत्यापन किया जा रहा है।

बागेश्वर पुलिस ने आम जनता से सार्वजनिक स्थानों पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, शराब पीकर वाहन न चलाने और हुड़दंग जैसी गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से किसी भी प्रकार की अशांति या हुड़दंग की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 2 4 1 5
Users Today : 90
Users Yesterday : 84
Users Last 7 days : 650

Rashifal