Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » कोट भ्रामरी मेले में जाम से निपटने को ट्रैफिक प्लान तैयार, 17 से 19 सितंबर तक इन मार्गों पर रहेगा वाहनों का प्रतिबंध

कोट भ्रामरी मेले में जाम से निपटने को ट्रैफिक प्लान तैयार, 17 से 19 सितंबर तक इन मार्गों पर रहेगा वाहनों का प्रतिबंध

Spread the love

कोट भ्रामरी मेले में जाम से निपटने को ट्रैफिक प्लान तैयार, 17 से 19 सितंबर तक इन मार्गों पर रहेगा वाहनों का प्रतिबंध

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। डंगोली के प्रसिद्ध कोट भ्रामरी मेले को लेकर पुलिस ने 17 से 19 सितंबर तक यातायात व्यवस्था का प्लान जारी किया है। मेला क्षेत्र में भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर को जीरो जोन बनाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर वाहनों की आवाजाही और पार्किंग को नियंत्रित किया जाएगा।

17 सितंबर से डॉक बंगला तिराहा स्थित कोट मंदिर से मंदिर परिसर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मंदिर आने वाले वाहनों को कज्यूली प्राइमरी स्कूल मैदान और आगे सड़क के एक तरफ पार्क कराया जाएगा। 17 सितंबर को शाम 5 बजे से डंगोली तिराहा से डॉक बंगला तिराहा के बीच भी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। कज्यूली मार्ग पर पार्क वाहनों को कज्यूली गैस गोदाम मार्ग से टीटबाजार की ओर निकाला जाएगा।

बैजनाथ की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के चौपहिया वाहनों को निर्धारित बैरियर पर सवारियां उतारकर हाईडिल कार्यालय से नीचे मार्ग के एक तरफ पार्क कराया जाएगा, जबकि दोपहिया वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। ग्वालदम और घेटी मार्ग से आने वाले वाहनों को घांघली तिराहा के पास बैरियर पर नियंत्रित किया जाएगा। वज्यूला मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए भी बैरियर पर सवारियां उतारने और दोपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

ग्वालदम-बैजनाथ मार्ग पर चलने वाले बड़े वाहनों को दोनों ड्यूटी प्वाइंट से बारी-बारी काफिले के रूप में भेजा जाएगा। वहीं, बलवन्त सिंह भण्डारी के आवास से स्व. पंकज गोस्वामी के पास तक मुख्य सड़क पर पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। अत्यधिक भीड़ या आकस्मिक स्थिति में बैजनाथ और घांघली तिराहे से मेला क्षेत्र में यातायात प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित किया जा सकेगा।

प्रमुख पार्किंग स्थल

  • हाईडिल कार्यालय मोड़ से ऊपर स्थित मैदान और वज्यूला मार्ग के ऊपर की पार्किंग।
  • बलवन्त सिंह भण्डारी के आवास की छत पर बैजनाथ मार्ग से आने वाले दोपहिया वाहन।
  • डंगोली तिराहा से आगे लीसा डिपो मैदान में दोपहिया वाहनों की पार्किंग।
  • निर्धारित बैरियरों पर रोके गए वाहनों को सड़क के एक तरफ व्यवस्थित रूप से पार्क कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 2 7 3 4
Users Today : 38
Users Yesterday : 103
Users Last 7 days : 667

Rashifal