बाइक चोरी के 24 घंटे में खुलासा: चोरी की पल्सर के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार में बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई
Report- Vaishnavi
बागेश्वर। ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की गई बजाज पल्सर 180 सीसी बाइक बरामद हो गई।
पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर 2026 को सूरज कठायत पुत्र स्व. विरेन्द्र कठायत, निवासी ग्राम द्यागंढ ने अपनी मोटरसाइकिल संख्या DL3SDC0814 चोरी होने की सूचना कोतवाली बागेश्वर में दी थी। मामले में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा संख्या 63/2026 दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक संजय धौनी को सौंपी गई।
मोटरसाइकिल की बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित कर विभिन्न स्थानों पर दबिश देने के साथ पतारसी-सुरागरसी की गई। कार्रवाई के दौरान 17 सितंबर 2026 को पुलिस ने पंकज सिंह रावत उर्फ पंकू (19) पुत्र प्रताप सिंह रावत, निवासी ग्राम चौरसों, थाना बैजनाथ को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) और 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय धौनी, हेड कांस्टेबल सुरेश आर्या, हेड कांस्टेबल पूरन मठपाल, कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल मनीष गोश्वारमी और कांस्टेबल उमेष रावत शामिल रहे।





Users Today : 35
Users Yesterday : 103
Users Last 7 days : 664