Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » शामा-लीती में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी, स्थानीय उत्पादों और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर सीडीओ का जोर

शामा-लीती में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी, स्थानीय उत्पादों और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर सीडीओ का जोर

Spread the love

शामा-लीती में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी, स्थानीय उत्पादों और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर सीडीओ का जोर

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने बुधवार को कपकोट विकासखंड के सुदूरवर्ती शामा-लीती क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण कर विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों, काश्तकारों और स्थानीय उद्यमियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया।

भ्रमण के दौरान ग्राम लीती में उद्यान विभाग की योजना के तहत खीम सिंह द्वारा दो एकड़ भूमि में स्थापित कीवी उद्यान और पॉलीहाउस का निरीक्षण किया गया। वहीं ग्राम शामा में भवान सिंह के 10 नाली भूमि में स्थापित कीवी उद्यान का भी जायजा लिया गया। सीडीओ ने काश्तकारों से कीवी उत्पादन, गुणवत्ता और विपणन की जानकारी लेते हुए उत्पादन बढ़ाने तथा उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ग्राम नौकोड़ी में प्रस्तावित कोल्ड स्टोरेज के लिए चयनित भूमि का भी अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया। इसके बाद ग्रामोत्थान (REAP) परियोजना के तहत संचालित एवं वित्तपोषित लघु उद्यमों, सीबीओ स्तरीय उद्यमों और डेयरी इकाइयों की प्रगति, आय तथा रोजगार सृजन की समीक्षा की गई।

ग्राम लीती में मत्स्य विभाग द्वारा क्लस्टर स्तर पर संचालित रेनबो ट्राउट मत्स्य पालन टैंकों का निरीक्षण करते हुए सीडीओ ने काश्तकारों से उत्पादन क्षमता, आहार प्रबंधन और विपणन की जानकारी ली। उन्होंने काश्तकारों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

सीडीओ ने अधिकारियों को क्षेत्र में संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और किसानों व स्थानीय उद्यमियों को आवश्यक तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान खंड विकास अधिकारी कपकोट, उद्यान विभाग के अधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक REAP, जिला मत्स्य निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 2 7 4 9
Users Today : 13
Users Yesterday : 40
Users Last 7 days : 600

Rashifal