गिरीछीना रोड पर 11.88 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार में बागेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Report- Vaishnavi
बागेश्वर। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत एसओजी टीम ने गिरीछीना रोड पर चेकिंग के दौरान 11.88 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को एसओजी टीम गिरीछीना रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मनोज कुमार उर्फ मोनू (24) पुत्र दीवानी राम, निवासी घटबगड़ वार्ड, थाना व जनपद बागेश्वर को संदिग्ध अवस्था में चेक किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 11.88 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मामले में कोतवाली बागेश्वर में एफआईआर संख्या 64/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस अब आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है, जिससे नशे की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी निरीक्षक सल्लाउद्दीन खॉन, कांस्टेबल रमेश सिंह, कांस्टेबल भूवन बोरा, कांस्टेबल संतोष सिंह (एसओजी/एएनटीएफ) और कांस्टेबल चालक विजय कुमार शामिल रहे।





Users Today : 38
Users Yesterday : 103
Users Last 7 days : 667