Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » स्कूल से सुदूर गांव तक पहुंची बागेश्वर पुलिस की जागरूकता मुहिम, छात्राओं को सिखाया डायल 112 तो ग्रामीणों को बताए साइबर ठगी से बचाव के तरीके

स्कूल से सुदूर गांव तक पहुंची बागेश्वर पुलिस की जागरूकता मुहिम, छात्राओं को सिखाया डायल 112 तो ग्रामीणों को बताए साइबर ठगी से बचाव के तरीके

Spread the love

स्कूल से सुदूर गांव तक पहुंची बागेश्वर पुलिस की जागरूकता मुहिम, छात्राओं को सिखाया डायल 112 तो ग्रामीणों को बताए साइबर ठगी से बचाव के तरीके

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा और सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए बागेश्वर पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी है। 18 सितंबर 2026 को पुलिस टीमों ने जीजीआईसी चौरासी और थाना कांडा क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्राम भैंसुड़ी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

जीजीआईसी चौरासी में डायल 112 की जानकारी: पुलिस संचार शाखा की टीम ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चौरासी में छात्राओं को उत्तराखंड पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल 112 के बारे में जानकारी दी। एसआई पी/टी मीनाक्षी बैरवाल और टीम ने आपात स्थिति में 112 के उपयोग और इसकी कार्यप्रणाली को समझाया। सड़क दुर्घटना, चिकित्सीय आपातकाल, महिला एवं बाल सुरक्षा या किसी आपराधिक घटना की स्थिति में तत्काल सहायता लेने की जानकारी दी गई।

भैंसुड़ी में ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा का पाठ: थाना कांडा पुलिस ने दूरस्थ ग्राम भैंसुड़ी में बीट भ्रमण के दौरान ग्रामीणों, महिलाओं और वृद्धजनों के साथ जागरूकता चौपाल लगाई। ग्रामीणों को डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए अनजान कॉल पर ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी और एटीएम पिन साझा न करने की सलाह दी गई। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने की जानकारी दी गई।

युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशा तस्करी की सूचना 1933 पर देने की जानकारी दी गई। महिलाओं और बालिकाओं को कानूनी अधिकारों के साथ गौरा शक्ति ऐप की जानकारी दी गई तथा मौके पर ऐप डाउनलोड कराकर 1090 और 112 के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस के इन अभियानों की स्कूल प्रबंधन, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 2 7 3 5
Users Today : 39
Users Yesterday : 103
Users Last 7 days : 668

Rashifal