Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 22 वाहन चालकों के चालान, एक वाहन सीज

ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 22 वाहन चालकों के चालान, एक वाहन सीज

Spread the love

ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 22 वाहन चालकों के चालान, एक वाहन सीज

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। जनपद में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में 4 अक्टूबर 2026 को विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इसमें एक वाहन सीज किया गया, जबकि तीन वाहनों के कोर्ट चालान किए गए।

वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और बिना पुलिस सत्यापन के रहने वाले 12 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस टीम ने ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ भी अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों की एल्कोमीटर से जांच की गई।

बागेश्वर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने वाहनों को निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें और यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 4 4 2 3
Users Today : 7
Users Yesterday : 68
Users Last 7 days : 824

Rashifal