Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » नई जिम्मेदारी के साथ एक्शन में CO कपकोट राजेश साह, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

नई जिम्मेदारी के साथ एक्शन में CO कपकोट राजेश साह, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

Spread the love

नई जिम्मेदारी के साथ एक्शन में CO कपकोट राजेश साह, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। नवनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक कपकोट एवं पुलिस लाइन राजेश साह के नेतृत्व में मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन मालता में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। परेड का उद्देश्य पुलिस जवानों में अनुशासन और शारीरिक दक्षता को मजबूत करना रहा।

परेड में पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान राजेश साह ने जवानों की वर्दी, टर्नआउट और अनुशासन का निरीक्षण किया। बेहतर टर्नआउट के लिए जवानों की सराहना करते हुए उन्होंने सभी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

परेड के बाद उन्होंने पुलिस लाइन परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, कार्यालयों और विभिन्न मदों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मैस में भोजन की गुणवत्ता, बैरकों और परिसर की साफ-सफाई तथा सरकारी अभिलेखों को अद्यतन रखने पर विशेष जोर दिया।

निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कार्यदायी संस्था और तकनीकी अधिकारियों को निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता न करने और सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक नरेन्द्र आर्य समेत पुलिस लाइन के शाखा प्रभारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 4 4 2 3
Users Today : 7
Users Yesterday : 68
Users Last 7 days : 824

Rashifal