Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » तुपेड़ के उत्तरायण एकेडमी में लगी आग से बचाव की पाठशाला, फायर टीम ने दिया लाइव डेमो

तुपेड़ के उत्तरायण एकेडमी में लगी आग से बचाव की पाठशाला, फायर टीम ने दिया लाइव डेमो

Spread the love

तुपेड़ के उत्तरायण एकेडमी में लगी आग से बचाव की पाठशाला, फायर टीम ने दिया लाइव डेमो

Report- Vaishnavi

बागेश्वर पुलिस के निर्देशन में उत्तरायण एकेडमी स्कूल तुपेड़ में छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टाफ के लिए अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला एवं मॉक ड्रिल आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में फायर सर्विस टीम ने आग से बचाव और आपात स्थिति में सुरक्षित रहने के तरीके बताए।

फायर स्टेशन इंचार्ज त्रिलोक राम के नेतृत्व में प्रशिक्षु अग्निशमन द्वितीय अधिकारी सचिन सेमवाल और फायर टीम ने बच्चों व शिक्षकों को आग के विभिन्न प्रकारों और उन्हें बुझाने के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी। इस दौरान ठोस पदार्थों, ज्वलनशील तरल पदार्थों, LPG गैस, धातुओं और विद्युत उपकरणों से लगने वाली आग के बारे में समझाया गया।

कार्यशाला को व्यावहारिक बनाने के लिए विद्यालय परिसर में कृत्रिम आग लगाकर लाइव मॉक ड्रिल कराई गई। फायर कर्मियों ने आधुनिक अग्निशमन यंत्रों के संचालन का प्रदर्शन किया। गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में गीले कंबल या सूती बोरी की मदद से ऑक्सीजन की आपूर्ति रोककर आग बुझाने का तरीका भी समझाया गया।

कार्यक्रम के बाद फायर टीम ने विद्यालय भवन का फायर सेफ्टी ऑडिट किया। अग्निशमन व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए स्कूल प्रबंधन को राष्ट्रीय भवन संहिता के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

छात्रों और स्टाफ को आग लगने पर घबराने के बजाय सुरक्षित स्थान की ओर जाने तथा तत्काल सूचना देने की अपील की गई। आग की घटना पर फायर स्टेशन बागेश्वर के नंबर 05963-220101 या राष्ट्रीय आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना देने को कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 4 4 2 3
Users Today : 7
Users Yesterday : 68
Users Last 7 days : 824

Rashifal