Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » बागेश्वर पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक: त्योहारों और विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

बागेश्वर पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक: त्योहारों और विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

Spread the love

 

16 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

बागेश्वर। आगामी त्योहारों और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बागेश्वर पुलिस ने सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में 16 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन मालता में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण, अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई और पुलिस मुख्यालय के अभियानों का शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए गए।

गोष्ठी में अधिकारियों और कर्मचारियों का सैनिक सम्मेलन भी आयोजित किया गया। इस दौरान उनकी विभागीय, व्यक्तिगत एवं पारिवारिक समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए गए। वहीं, अगस्त माह में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 16 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सुरक्षा, चेकिंग और सत्यापन पर विशेष जोर

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को त्योहारों के दौरान बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, चेकिंग बढ़ाने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। शराब पीकर हुड़दंग करने, शांति भंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया। ऑपरेशन कालनेमी के तहत बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

अपराधियों और साइबर ठगी पर होगी प्रभावी कार्रवाई

बैठक में हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया गया। ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन लगाम के तहत नशा तस्करों के नेटवर्क की जांच कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा डायल-112 पर त्वरित प्रतिक्रिया, महिला सुरक्षा, वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम, साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट की निगरानी करने को कहा गया। JMIS, CRIMAC, CEIR और NATGRID जैसे पोर्टलों का प्रभावी उप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 4 9 0 2
Users Today : 34
Users Yesterday : 30
Users Last 7 days : 353

Rashifal