Home » उत्तराखंड » उत्तराखंड: केदारनाथ मार्ग पर हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 लोगों की मौत, खराब मौसम बना कारण

उत्तराखंड: केदारनाथ मार्ग पर हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 लोगों की मौत, खराब मौसम बना कारण

Spread the love

oplus_0

उत्तराखंड के केदारनाथ मार्ग पर रविवार सुबह एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें आर्यन एविएशन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर है। हादसा गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण के बीच खराब मौसम के कारण हुआ। हेलीकॉप्टर केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी की ओर लौट रहा था, जब यह हादसा हुआ।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल 7 लोग सवार थे। गौरीकुंड से ऊपर घास काटने गईं महिलाओं ने हेलीकॉप्टर के क्रैश होने और धुआं उठने की सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव दल को अलर्ट किया गया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर रवाना हो गई हैं, लेकिन खराब मौसम के कारण बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं।उत्तराखंड के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. वी. मुरुगेशन ने बताया कि देहरादून से केदारनाथ जा रहा हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास लापता हो गया था, जिसके बाद इसकी क्रैश होने की पुष्टि हुई। हेलीकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने भी हादसे की पुष्टि की है। हादसे के कारणों की जांच के लिए डीजीसीए ने आदेश जारी किए हैं।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा, “रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की खबर अत्यंत दुखद है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और अन्य बचाव दल राहत कार्यों में जुटे हैं। सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।”यह हादसा चारधाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा पर सवाल उठा रहा है। इससे पहले भी केदारनाथ मार्ग पर कई हेलीकॉप्टर हादसे हो चुके हैं, जिनमें खराब मौसम और तकनीकी खराबी प्रमुख कारण रहे हैं।
oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 8 9 6 6
Users Today : 3
Users Yesterday : 127
Users Last 7 days : 259

Rashifal