Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर में 25 वाहन चालकों पर कार्रवाई, एक वाहन सीज; 4 लोगों के पुलिस एक्ट में चालान

ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर में 25 वाहन चालकों पर कार्रवाई, एक वाहन सीज; 4 लोगों के पुलिस एक्ट में चालान

Spread the love

ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर में 25 वाहन चालकों पर कार्रवाई, एक वाहन सीज; 4 लोगों के पुलिस एक्ट में चालान

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ बागेश्वर पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में 23 अक्टूबर 2026 को ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनमें एक वाहन सीज किया गया, जबकि दो वाहनों के चालान न्यायालय भेजे गए।

वहीं, देर शाम ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत होटल और ढाबों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई करते हुए चार व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। पुलिस बाहरी क्षेत्रों से आकर बिना पहचान उजागर किए रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए लगातार जांच कर रही है।

इसके अतिरिक्त, सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और बिना पुलिस सत्यापन के रहने वाले चार व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

बागेश्वर पुलिस की अपील: पुलिस ने आमजन से सार्वजनिक स्थानों पर शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने और कानून व्यवस्था भंग करने जैसी गतिविधियों से दूर रहने को कहा है। किसी भी स्थान पर अशांति या हुड़दंग की सूचना मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करने की अपील भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 5 4 6 3
Users Today : 121
Users Yesterday : 125
Users Last 7 days : 554

Rashifal