Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » कौसानी पुलिस की पहल: गांव-गांव पहुंचकर बुजुर्गों का जाना हाल, महिलाओं को गौरा शक्ति ऐप की दी जानकारी

कौसानी पुलिस की पहल: गांव-गांव पहुंचकर बुजुर्गों का जाना हाल, महिलाओं को गौरा शक्ति ऐप की दी जानकारी

Spread the love

कौसानी पुलिस की पहल: गांव-गांव पहुंचकर बुजुर्गों का जाना हाल, महिलाओं को गौरा शक्ति ऐप की दी जानकारी

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। आमजन की सुरक्षा और सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कौसानी पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में बीट भ्रमण कर जन-जागरूकता चौपाल आयोजित की। इस दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय निवासियों और बुजुर्गों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी तथा सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा की।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों को वरिष्ठ नागरिकों और अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए समय-समय पर उनसे संपर्क करने को कहा गया है। इसी क्रम में कोतवाली कौसानी पुलिस ने गांवों में पहुंचकर लोगों से संवाद स्थापित किया।

भ्रमण के दौरान पुलिस कर्मियों ने एकल एवं वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और हाल-चाल की जानकारी ली। साथ ही उन्हें भरोसा दिलाया कि किसी भी आपात स्थिति या आवश्यकता में कौसानी पुलिस सहायता के लिए 24 घंटे तत्पर है।

कार्यक्रम में महिलाओं को महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने उत्तराखंड पुलिस के गौरा शक्ति ऐप की उपयोगिता समझाते हुए महिलाओं के मोबाइल में ऐप डाउनलोड करवाया। इसके अलावा, आपातकालीन सहायता के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 और राष्ट्रीय आपातकालीन नंबर 112 के उपयोग की जानकारी भी दी गई।

कौसानी पुलिस की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस और आमजन के बीच संवाद बढ़ाना, वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा देना और महिलाओं को अपने अधिकारों एवं उपलब्ध सुरक्षा सुविधाओं के प्रति जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 5 4 5 9
Users Today : 117
Users Yesterday : 125
Users Last 7 days : 550

Rashifal