Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » स्याकोट मेले को लेकर काण्डा पुलिस अलर्ट, मंदिर समिति के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

स्याकोट मेले को लेकर काण्डा पुलिस अलर्ट, मंदिर समिति के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Spread the love

स्याकोट मेले को लेकर काण्डा पुलिस अलर्ट, मंदिर समिति के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। आगामी स्याकोट मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए काण्डा पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में थाना काण्डा पुलिस ने मंदिर समिति और मेला समिति के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक कर सुरक्षा व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

बैठक के बाद पुलिस टीम ने मेला समिति के सदस्यों के साथ मेला स्थल और आवागमन मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं और आमजन की सुविधा के लिए पार्किंग व्यवस्था तथा यातायात संचालन का जायजा लिया गया। पुलिस ने मेले के दौरान जाम की स्थिति से बचने और आवागमन सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया।

निरीक्षण के दौरान मेला समिति के सदस्यों, स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को उत्तराखंड पुलिस के गौरा शक्ति ऐप की जानकारी दी गई। महिलाओं को आपात स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए ऐप के उपयोग के बारे में बताया गया। साथ ही, राष्ट्रीय आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 और महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 के बारे में जागरूक किया गया।

पुलिस ने लोगों को ऑनलाइन ठगी और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों के प्रति भी सचेत किया। साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।

इसके अतिरिक्त, मेले की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। पुलिस का उद्देश्य मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ शांति व्यवस्था और यातायात को सुचारू बनाए रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 5 4 6 3
Users Today : 121
Users Yesterday : 125
Users Last 7 days : 554

Rashifal