बागेश्वर पुलिस का स्वच्छता अभियान: थानों से पुलिस लाइन तक की सफाई, लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश
Report- Vaishnavi
बागेश्वर। ‘स्वच्छ भारत अभियान’ और ‘स्वच्छता ही सेवा’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए बागेश्वर पुलिस ने 25 अक्टूबर 2026 को जनपद के सभी थानों, चौकियों, पुलिस लाइन, फायर स्टेशनों और विभिन्न पुलिस कार्यालयों में व्यापक सफाई अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
अभियान के तहत पुलिस लाइन बागेश्वर, कोतवाली बागेश्वर, थाना कपकोट, बैजनाथ, झिरौली और कौसानी सहित विभिन्न पुलिस परिसरों में कार्यालय कक्षों, मालखानों, बैरकों, मैस और बंदी गृहों की सफाई की गई। पुलिस टीमों ने थानों और चौकियों के आसपास के सार्वजनिक मार्गों, नालियों, खेल मैदानों तथा अन्य स्थानों की भी सफाई की। एकत्रित कूड़े-कचरे और अनुपयोगी सामग्री का नियमानुसार निस्तारण किया गया। साथ ही, विभिन्न स्थानों पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी कराया गया।

सफाई अभियान के साथ सामुदायिक पुलिसिंग के तहत स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। लोगों से अपने घरों, दुकानों और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।
पुलिस ने सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथीन का उपयोग न करने, कूड़ा डस्टबिन में डालने तथा सड़कों और नालियों में कचरा न फैलाने का संदेश दिया। साथ ही, स्वच्छता संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई के प्रति भी लोगों को सचेत किया गया।
बागेश्वर पुलिस ने आमजन से स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी संस्थानों की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।





Users Today : 53
Users Yesterday : 173
Users Last 7 days : 912