Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » स्याकोट मेले में बागेश्वर पुलिस की पाठशाला, महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर; गौरा शक्ति ऐप का कराया रजिस्ट्रेशन

स्याकोट मेले में बागेश्वर पुलिस की पाठशाला, महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर; गौरा शक्ति ऐप का कराया रजिस्ट्रेशन

Spread the love

स्याकोट मेले में बागेश्वर पुलिस की पाठशाला, महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर; गौरा शक्ति ऐप का कराया रजिस्ट्रेशन

Report- Vaishnavi

महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और नशामुक्ति को लेकर श्रद्धालुओं को किया जागरूक, आपातकालीन हेल्पलाइन की दी जानकारी

बागेश्वर। माँ उल्का देवी मेला महोत्सव स्याकोट में बागेश्वर पुलिस ने जन-जागरूकता अभियान चलाकर श्रद्धालुओं, महिलाओं और युवाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। 26 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देश पर थानाध्यक्ष काण्डा उपनिरीक्षक बलवन्त सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेले में विशेष सहायता एवं जागरूकता बूथ स्थापित कर लोगों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

अभियान के दौरान महिलाओं, छात्राओं और महिला शिक्षिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने उनके मोबाइल फोन में उत्तराखंड पुलिस का गौरा शक्ति ऐप डाउनलोड कराकर रजिस्ट्रेशन कराया और आपात स्थिति में इसके SOS पैनिक बटन के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090 और आपातकालीन सहायता नंबर 112 की जानकारी भी दी गई।

साइबर सुरक्षा अभियान 2.0 और साइबर जागरूकता माह के तहत लोगों को डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप हैकिंग, फर्जी लॉटरी संदेश और UPI भुगतान धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए। पुलिस ने अपील की कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN या बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

पुलिस टीम ने युवाओं को नशे के शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करते हुए शिक्षा, खेलकूद और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 पर देने की अपील भी की गई।

मेले के दौरान सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता को लेकर बागेश्वर पुलिस की इस पहल की मेला समिति, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने सराहना की। पुलिस ने लोगों से सुरक्षित समाज और नशामुक्त क्षेत्र बनाने में सहयोग करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 5 8 9 9
Users Today : 64
Users Yesterday : 173
Users Last 7 days : 923

Rashifal