Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर में 22 वाहन चालकों पर कार्रवाई, कार के शीशों से हटाई काली पन्नी

ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर में 22 वाहन चालकों पर कार्रवाई, कार के शीशों से हटाई काली पन्नी

Spread the love

ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर में 22 वाहन चालकों पर कार्रवाई, कार के शीशों से हटाई काली पन्नी

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बागेश्वर पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में 25 अक्टूबर 2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

इस दौरान वाहन संख्या UK04V4967 में शीशों पर काली पन्नी लगी मिली। वाहन स्वामी धीरज, निवासी हल्द्वानी, पुत्र ओमप्रकाश द्वारा कार में काली पन्नी लगाकर वाहन चलाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन के शीशों से काली पन्नी हटवाकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया।

इसके अलावा देर शाम ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत होटल और ढाबों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 5 बाहरी व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन किया गया। पुलिस ने बताया कि बाहरी क्षेत्रों से आकर पहचान छिपाने या वेश बदलकर रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए लगातार चेकिंग की जा रही है।

वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और बिना पुलिस सत्यापन के रहने वाले 4 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

बागेश्वर पुलिस ने आमजन से सार्वजनिक स्थानों पर शांति और सौहार्द बनाए रखने, शराब पीकर वाहन चलाने तथा हुड़दंग करने से बचने की अपील की है। साथ ही, किसी भी स्थान पर अशांति या हुड़दंग की घटना दिखाई देने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 5 8 8 8
Users Today : 53
Users Yesterday : 173
Users Last 7 days : 912

Rashifal