बागेश्वर में ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई, 06 पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
Report- Vaishnavi
झिरौली पुलिस ने 285 पाउच देशी मसालेदार शराब की बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
बागेश्वर। आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए बागेश्वर पुलिस का अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ जारी है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में झिरौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान छह पेटी अवैध देशी शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को झिरौली पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जीवन प्रसाद (56 वर्ष), पुत्र स्व. हरी राम, निवासी ग्राम खौलसीर, जनपद बागेश्वर के कब्जे से छह पेटी देशी मसालेदार शराब बरामद की। बरामद शराब में ‘जूली गोल्ड माल्टा’ के कुल 285 पाउच शामिल हैं।
मामले में थाना झिरौली में एफआईआर संख्या 16/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब शराब के स्रोत और उससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने के लिए फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है।
यह कार्रवाई उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत की गई। अभियान के अंतर्गत त्योहारों के दौरान अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की चेकिंग और निगरानी जारी है।
पुलिस टीम में शामिल रहे: थानाध्यक्ष झिरौली उपनिरीक्षक मनोहर चन्द, हेड कांस्टेबल प्रमोद रावत, हेड कांस्टेबल नन्दन भाकुनी और हेड कांस्टेबल उमेश पन्त।





Users Today : 128
Users Yesterday : 110
Users Last 7 days : 1074