Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » बागेश्वर में ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई, 34 वाहन चालकों के चालान; 20 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

बागेश्वर में ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई, 34 वाहन चालकों के चालान; 20 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

Spread the love

बागेश्वर में ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई, 34 वाहन चालकों के चालान; 20 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

Report- Vaishnavi

सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने वालों पर भी पुलिस सख्त, 5 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई

बागेश्वर। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए बागेश्वर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान जारी है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में 27 अक्टूबर 2026 को पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 34 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। इनमें दो वाहनों के चालान न्यायालय के माध्यम से किए गए।

इसके अलावा पुलिस ने देर शाम ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत होटल और ढाबों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाहरी क्षेत्रों से आए 20 व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन किया गया। पुलिस के अनुसार, पहचान छिपाकर या वेश बदलकर रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए लगातार चेकिंग और निगरानी की जा रही है।

वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और बिना पुलिस सत्यापन के रहने वाले पांच व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

बागेश्वर पुलिस की अपील

पुलिस ने आम जनता से सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। साथ ही शराब पीकर वाहन न चलाने, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग से बचने और कानून अपने हाथ में न लेने की हिदायत दी है। किसी भी स्थान पर अशांति या हुड़दंग की घटना सामने आने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना देने की अपील भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 6 0 6 6
Users Today : 121
Users Yesterday : 110
Users Last 7 days : 1067

Rashifal