Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » बागेश्वर पुलिस ने 256 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

बागेश्वर पुलिस ने 256 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

Spread the love

बागेश्वर पुलिस ने 256 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

Report- Vaishnavi

ऑपरेशन प्रहार के तहत एसओजी की कार्रवाई, नशा तस्करी के नेटवर्क की भी होगी जांच

बागेश्वर। जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसओजी की टीम ने 256 ग्राम अवैध चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली बागेश्वर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों और उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा (IPS) ने जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए चेकिंग अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में 28 अक्टूबर 2026 को एसओजी प्रभारी निरीक्षक सलाउद्दीन खान के नेतृत्व में टीम ने कोतवाली बागेश्वर क्षेत्र के पंद्रहपाली तिराहे के पास चेकिंग के दौरान शंभू दत्त पांडे (49) को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 256 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

मामले में कोतवाली बागेश्वर में एफआईआर संख्या 77/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास के साथ ही नशे की तस्करी से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

आरोपी की पहचान शंभू दत्त पांडे पुत्र स्वर्गीय माधवानंद पांडे, निवासी बयेड़ी, पोस्ट बयेड़ी, तहसील रानीखेत, जिला अल्मोड़ा तथा वर्तमान निवासी शांतिपुरी नंबर-1, पानी की टंकी के पास, थाना पंतनगर, जिला ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक जीवन सामंत, एसओजी
  2. कांस्टेबल रमेश सिंह, एसओजी
  3. कांस्टेबल भुवन बोरा, एसओजी
  4. कांस्टेबल चालक विजय कुमार, एसओजी

बागेश्वर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे की तस्करी और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 6 0 7 7
Users Today : 132
Users Yesterday : 110
Users Last 7 days : 1078

Rashifal